Bihar Board 11th Admission 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बोर्ड के द्वारा सत्र 2025-27 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में नामांकन हेतु पहली मेरिट लिस्ट 4 जून 2025 को जारी कर दी है। यह मेरिट लिस्ट OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। जो छात्र 10वीं पास कर चुके हैं और 11वीं में नामांकन प्रथम चयन सूची को लेकर इंतजार कर रहे थे तो अब वे अब अपनी पहली चयन सूची (First Selection List) की जांच कर सकते हैं। इस लेख में बिहार बोर्ड 11वीं नामांकन से जुड़ी सभी जानकारी बताई गई है।
बिहार बोर्ड 11वीं नामांकन Date 2025-27
Bihar Board 11th Admission Date 2025-27 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा प्रथम चयन सूची 4 जून 2025 को जारी कर दिया गया है । बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से प्रथम चयन सूची को डाउनलोड कर सकते हैं बिहार बोर्ड 11वीं में नामांकन के लिए 10 जून 2025 तक समय दिया गया है।
Bihar Board 11th Admission 2025-27 – Overview
Board Name | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
कोर्स | इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) एडमिशन 2025-27 |
मेरिट लिस्ट स्थिति | पहली मेरिट लिस्ट जारी 4 जून 2025 |
Bihar Board 11th Admission Last Date | 10 जून 2025 तक समय दिया गया है। |
माध्यम OFSS पोर्टल | (www.ofssbihar.in) |
OFSS Bihar 11th First Merit List 2025 कैसे चेक करें?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा 11वीं नामांकन प्रथम सूची डाउनलोड करने का तरीका इस लेख के नीचे बताई गई है।
1. सबसे पहले आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – www.ofssbihar.in
2. अब इसके बाद होमपेज पर “Student Login” सेक्शन में जाएं और वहां क्लिक करें।
3. अब इसके बाद अपनी Application Reference Number मोबाइल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
4. अब इसके बाद 3 लाइन दिखेगा जहां क्लिक करने के बाद डाउनलोड इंटीमेशन लेटर पर क्लिक करना होगा।
5. अब इसके बाद, First Merit List में चयनित संस्थान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. अब इंटीमेशन लेटर को प्रिंट आउट निकालें और एडमिशन के लिए वहां संपर्क करें जिस स्कूल कॉलेज में चयन हुआ है।
नोट : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जिन भी विद्यार्थियों का चयन प्रथम जैन सूची में हुआ है उसे विद्यालय में नामांकन अवश्य करवा ले यदि मनपसंद कॉलेज नहीं मिला है तो नामांकन लेने के बाद आप स्लाइड अप कर सकते हैं जिससे कि आगे दूसरे कॉलेज में चयन हो सके जिनका भी प्रथम चयन सूची में नहीं हुआ है वह विद्यार्थी दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज़:
- 10वीं की मार्कशीट
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC/TC)
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- एडमिशन स्लिप (OFSS पोर्टल से)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- इंटीमेशन लेटर
ध्यान दें:
- यदि किसी छात्र का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, तो उन्हें दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करना चाहिए।
- नाम आने के बाद तय समयसीमा में एडमिशन न कराने पर सीट किसी अन्य छात्र को दे दी जाएगी।
निष्कर्ष:
बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन 2025 के लिए पहली मेरिट लिस्ट एक अहम पड़ाव है। यदि आपका नाम इस सूची में है, तो समय रहते एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करें। किसी भी अपडेट के लिए OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें।
Read More : SSC GD Constable Result 2025 : एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब, यहां से चेक होगा रिजल्ट – @ssc.gov.in